- Hindi News
- अवैध निर्माण हटाने गए दस्ते का विरोध, बीच में लौटना पड़ा
अवैध निर्माण हटाने गए दस्ते का विरोध, बीच में लौटना पड़ा
छावनीस्थित एसडीएम कोर्ट के पीछे कॉलोनी में शुक्रवार को निर्माण तोड़ने पहुंचे पालिका प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध बढ़ता देख पुलिस नगर पालिका के कर्मचारी लौट गए।
मामले के अनुसार वार्ड 16 में नारायणसिंह राजपूत का पट्टेशुदा पुश्तैनी मकान है। वह अपने जर्जर भवन को तोड़कर नया निर्माण करवा रहा था। इसी बीच नगर पालिका प्रशासन ने 10 फीट के हिस्से को अवैध निर्माण मानते हुए तोड़ दिया। पालिका प्रशासन शुक्रवार सुबह सहायक राजस्व निरीक्षक वैद्यनाथ शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 16 में अतिक्रमण हटाने पहुंचा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मकान मालिक के बीच खूब तकरार हुई।
आखिरकार एक घंटे की समझाइश के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाया। कार्रवाई पर मकान मालिक नारायण सिंह का आरोप है कि भूमाफिया की शह पर चारदीवारी तोड़ी गई है। उन्होंने बताया की यह उनका पुश्तैनी मकान है जो पट्टेशुदा है। फिर भी पालिका प्रशासन इसे अवैध निर्माण मान रहा है।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों से उलझे लोग
छावनी में कार्रवाई के दौरान जमा भीड़।
ये है मामला | छावनीके वार्ड 16 में नारायण सिंह राजपूत का मकान है। उनके पास पालिका का पट्टा भी है, लेकिन पालिका प्रशासन केवल 316 फीट के भाग को ही पट्टेशुदा मान रहा है, जबकि मौके पर जगह काफी है। पालिका प्रशासन 316 फीट से अधिक क्षेत्र में हुए निर्माण को अवैध मान रहा है। इसके लिए प्रशासन ने नारायण सिंह को नोटिस भी भेजा था। इसके जवाब में नारायण सिंह ने इस जगह को अपनी पुश्तैनी बताते हुए कहा कि इस पर उनका वर्षों से भवन बना हुआ है।
अवैध निर्माण हटाने के दौरान कई बार मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ अधिकारी उलझते रहे। करीब नौ बजे मोहल्ले के लोगों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने मौके से पुलिस जाब्ता पालिका के वाहनों को हटा लिया। निर्माण तोड़ने के लिए दो जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली कई कर्मचारी पहुंचे थे।
नीमकाथाना. पालिका प्रशासन की ओर से तोड़ा गया निर्माण कार्य।