संचित ने किया आॅल इंडिया टॉप
संचित ने किया आॅल इंडिया टॉप
नीमकाथाना.इंस्टीट्यूटऑफ मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (सीमा) लंदन यूके परीक्षा के लेवल टू में कस्बे के संचित गोयल ने ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल की है। ऑल इंडिया लेवल पर नवंबर 2013 में परीक्षा हुई थी। गोयल फिलहाल भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड सेबी के मुंबई हैड ऑफिस में कार्यरत हैं। ऑल इंडिया लेवल पर प्रथम रैंक मिलने पर खुशी जताते हुए गोयल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के प्रयासों को गति देने में सहयोग करेंगे।