पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएनए रिपोर्ट में खुलासा: कपिल अस्पताल में नहीं बदला था नवजात

डीएनए रिपोर्ट में खुलासा: कपिल अस्पताल में नहीं बदला था नवजात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. कपिल अस्पताल में नवजात बदले जाने के मामले में शुक्रवार को आई डीएनए रिपोर्ट में नवजात मां का सैंपल मेच हुआ है। डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले में एफआर दी है।

सब इंस्पेक्टर दीपक यादव ने बताया कि डीएनए जांच में प्रसूता रेणु उसकी बच्ची का सैंपल मैच हुआ है। इससे साफ है कि अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चा नहीं बदला गया। मामले को लेकर दो महीनों से प्रसूता के परिजन अस्पताल प्रशासन एवं पुलिस पर जांच रिपोर्ट का दबाव बना रहे थे। रोड जाम विरोध के बाद पुलिस ने प्रसूता के पति बालकिशन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रकरण में बच्ची उसी परिवार की होने से एफआर लगाई जा रही है। दूसरी ओर कपिल अस्पताल पीएमओ डॉ. आरपी यादव ने कहा कि उन्हें अपने स्टाफ पर पूरा भरोसा था। प्रसूता के परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया था। ब्लड जांच रिपोर्ट में भी नवजात उसकी मां का सैंपल मेच हुआ था।