टोडा में ग्रामीणों की बैठक आज
नीमकाथाना. टोडाइलाके में अवैध खनन के विरोध में ग्रामीणों की सभा शनिवार को होगी। संघर्ष समिति के हरिसिंह तंवर ने बताया कि बैठक में टोडा, दीपावास, मोकलावास, लादी का बास दरीबा पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। सभी ग्राम पंचायतों के लोग इलाके में हो रहे अवैध खनन के मामले पर चर्चा कर कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार करेंगे। ग्रामीणों ने 26 नवंबर को भी बैठक आयोजित कर एसडीएम को ज्ञापन दिया था।
घरसे निकला छात्र जीणमाताजी में मिला
पलसाना.ग्रामगोवटी की ढाणी हरितवालान से हॉस्टल में रहने के डर से बिना बताए घर से निकला छात्र जीणमाताजी में मिल गया। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ऐचरा जो कक्षा 10 का छात्र है, गुरुवार को बिना बताए घर से निकल गया था। परिजन जीणमाताजी पहुंचे और अशोक को घर लेकर आए। परिजन छात्र को बोर्ड परीक्षा की वजह से हॉस्टल में रखना चाहते थे, लेकिन अशोक नहीं जाना चाहता।