पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोर्ट्स मीट में खेलों का आयोजन

स्पोर्ट्स मीट में खेलों का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. अरावलीसंस्थान में दिवंगत छात्र कपिल योगी की याद में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक स्पोट्‌र्स मीट शुरू हुई। उद्‌घाटन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कल्याणप्रसाद मीणा संस्थान संरक्षक आरआर रोहिलाण ने किया। उद्‌घाटन मैच खोखो का हुआ। इसमें लक्ष्मीबाई हाउस ने कल्पना हाउस को हराया। वॉलीबॉल में गांधी हाउस, बास्केटबॉल में नेहरू हाउस, कबड्‌डी में कपिल हाउस की टीम विजेता रही।

रींगस.महलारेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। समारोह के मुख्य अतिथि विशाल महला थे। अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य अमित शर्मा ने की। प्रबंधक जितेश अग्रवाल, संयोजक प्रमोद कुमार सहसंयोजक पिंटू दयाल शर्मा ने संबोधित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत विशाल महला ने मशाल जलाकर की। इस अवसर पर सुरेश ढाका, हिमांश वर्मा सहित विद्यालय स्टाफकर्मी, विद्यार्थी खिलाड़ी मौजूद थे।