सैनी अध्यक्ष कौशिक महासचिव बने
अभिभाषकसंघ के वार्षिक चुनावों में बंटेश कुमार सैनी को अध्यक्ष एवं अनिल कुमार कौशिक को महासचिव चुना गया। शुक्रवार को हुए चुनावों में 145 लोगों ने मतदान किया। इनमें बंटेश कुमार सैनी को 83 एवं देवेंद्र कुमार चौधरी को 62 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी शंभुदयाल अग्रवाल ने बताया कि सैनी को 21 मतों से विजय घोषित किया गया। उपाध्यक्ष के लिए श्रवण कुमार शर्मा को 95 एवं चुन्नीलाल बबेरवाल को 51 मत मिले। शर्मा को 44 मतों से विजेता घोषित किया गया।
महासचिव के लिए अनिल कुमार कौशिक ने 74 मत लेकर विमल कुमार मोदी को तीन मतों से हराया। पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए गणेश कुमार खुडानिया ने 84 मत लेकर राकेश शर्मा को 23 मतों से हराया। इससे पूर्व संयुक्त सचिव के लिए हंसराज तंवर एवं कोषाध्यक्ष के लिए रामनिवास यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। चुनावों के नतीजे आने के बाद अध्यक्ष चुने जाने पर सैनी समर्थकों ने मिठाइयां बाटी। वकीलों ने जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी।