पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिकाध्यक्ष ने ली बैठक, दिए निर्देश

पालिकाध्यक्ष ने ली बैठक, दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. शहरकी स्वच्छता को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन त्रिलोक दीवान ने पालिका के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान शहर में फैली गंदगी को लेकर दीवान गंभीर दिखे। उन्होंने नगर पालिका के लापरवाह कर्मचारियों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए। दीवान ने कहा कि शहर की स्वच्छता को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही भास्कर ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित की थी। नीमकाथाना में नहीं दिख रहा मोदी के स्वच्छता अभियान का असर शीर्षक से प्रकाशित खबर में बताया गया था कि शहर के गली-मोहल्लों में गंदगी पसरी है। जगह-जगह कचरा पड़ा रहने से आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है।

बाइकडिवाइडर से टकराई,एक घायल

रींगस.ठीकरियाबावड़ी के बीच शुक्रवार को बाइक डिवाइडर से टकरा गई, इसमें बाइक सवार एक जना घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बाइक डिवाईडर से टकराने पर बाइक सवार रमेश सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी विप्र विहार सांगानेर जयपुर घायल हो गया।