- Hindi News
- बस पर बैठे छात्र के गले में फंसी केबल, मौत
बस पर बैठे छात्र के गले में फंसी केबल, मौत
नीमकाथाना. इलाकेके मांवडा खुर्द बस स्टैंड के पास सोमवार को बस की छत पर बैठे 11 वीं के छात्र के गले में केबल फंस गई। जिससे वह चलती बस से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर बस बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस के मुताबिक ढाणी गुमानसिंह का रहने वाला 16 वर्षीय विकास उर्फ छोटू पुत्र हजारीलाल सैनी सोमवार सुबह करीब नौ बजे मावंडा से स्कूल आने के लिए बस की छत पर सवार हुआ था। अचानक उसके गले में केबल अटक गई जिससे वह छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग उसको कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शेषपेज | 12
बहन के साथ गया था ननिहाल
विकासअपनी बहिन के साथ रविवार को मावंडा अपने मामा के पास गया था। सोमवार को स्कूल आने के लिए वहां से रवाना हुआ था। वह नीमकाथाना के एक निजी स्कूल में 11 वीं में पढ़ता था।
तीनसाल पहले हुई थी पिता की मौत
विकासके पिता हजारीलाल सैनी की भी तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसका एक बड़ा भाई एक बहन है। पिता की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट गया। अस्पताल में परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों ने उनको सांत्वना दी।
विकास