पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएनए टेस्ट के लिए प्रसूता नवजात का ब्लड सैंपल लिया

डीएनए टेस्ट के लिए प्रसूता नवजात का ब्लड सैंपल लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। नीमकाथाना के कपिल अस्पताल में नवजात बदलने के मामले को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने मां व नवजात के ब्लड सैंपल लिए। डीएनए टेस्ट के लिए मां रेणु चेतानी के पति बालकिशन ने 11 हजार 230 रुपयों का डीडी जमा कराया।

प्रसव के बाद नवजात बदले जाने की घटना को लेकर प्रसूता का पूरा परिवार कपिल अस्पताल में जमा हुआ था। प्रसूता की सांस श्रवणीदेवी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन, पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने डीएनए जांच के लिए पैसा जमा कराने के लिए कहा। परिवार ने पैसों का इंतजाम कर सोमवार को डायरेक्टर डीएनए एफएसएल जयपुर के नाम 11 हजार 230 रुपयों का डीडी बनाया।
पुलिस उप निरीक्षक दीपक यादव की मौजूदगी में ब्लड सैंपल लेकर सील किया गया। पार्षद महेंद्र गोयल ने पुलिस अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी।