- Hindi News
- रींगस थाना एसआई श्रीमाधोपुर उपप्रधान सहित 15 के खिलाफ मुकदमा
रींगस थाना एसआई श्रीमाधोपुर उपप्रधान सहित 15 के खिलाफ मुकदमा
रींगस. लांपुवागांव में 27 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के मामले में रींगस थाने के एसआई, एएसआई और श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के उपप्रधान सहित 15 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन पर मारपीट, जातिसूचक अपशब्द कहने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप है। मामले की जांच डीएसपी को दी गई है।
नीमकाथाना डीएसपी शिवलाल बैरवा ने बताया कि ढाणी गौरावाली तन लांपुवा के रिछपाल ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त को श्रवणसिंह, रामेश्वर लाल, मदनलाल, गोपीराम, भंवरी देवी, रामेश्वरी देवी, गीता देवी, बिमला देवी, संतोष देवी आदि लांपुवा जोहड़े के बाबा रामदेव मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान एसआई भीमसिंह करीब 10 कांस्टेबलों को साथ लेकर आया। पुलिस पूजा कर रहे महिला-पुरुषों को गाड़ी में डालकर थाने ले आई। सबको लॉकअप में बंद कर दिया। रात नौ बजे उसे लॉकअप से बाहर निकाला और सीआई के चैंबर में एसआई किशनलाल एएसआई रामवतार एक सिपाही ने लाठियों चमड़े के बैल्ट से मारपीट की। मामले में उसे जेसी हो गई। इसके बाद दो सितंबर को एएसआई रामवतार नीमकाथाना जेल गया। उसे जबरदस्ती कार में डालकर रींगस थाने ले आया। रात 10 बजे उपप्रधान विजय सिंह लांपुवा थाने में आए। उसे बाहर निकालकर उप प्रधान की मौजूदगी में मारपीट की गई। मामले में एसआई किशनलाल, एएसआई रामवतार, पंचायत समिति श्रीमाधोपुर के उपप्रधान विजयसिंह लांपुवा सहित 15 लोगों को नामजद किया है।
^मामलादर्ज होने के बाद मुकदमा करवाने वाले पक्ष को बुलवाया था। वे आए, उस दिन बाहर होने के बाद मुलाकात नहीं हो पाई। दुबारा बुलवाया है। अब रींगस में डीएसपी लग गए हैं। इसलिए फाइल डीएसपी सतीश कुमार जांगिड़ को भेजेंगे। शिवलालबैरवा, डीएसपीनीमकाथाना
^अभीफाइल नहीं मिली है। फाइल मिलने के बाद मामले को समझकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। सतीशजांगिड़, डीएसपीरींगस
^पुलिसजनता के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया था। यह मामला पुलिस से जुड़ा है। मेरा इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। विजयसिंह,उपप्रधानश्रीमाधोपुर