पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के टैंकर से तस्करी 5200 लीटर डीजल जब्त

पानी के टैंकर से तस्करी 5200 लीटर डीजल जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाकेके गांव बिहार के पास रविवार को पुलिस ने पानी के टैंकर की तलाशी ली तो हैरान करने वाली हकीकत मिली। ट्रॉली से लगे टैंकर में 5200 लीटर डीजल मिला। तीन लाख रुपए का डीजल हरियाणा से तस्करी करके लाया गया था। यह डीजल पाटन क्षेत्र के एक रेलवे ठेकेदार को सप्लाई किया जाना था। टैंकर में एक मीटर भी लगा हुआ है, जिससे नाप कर डीजल बेचा जाता है।

एसएचओ विक्रमसिंह ने बताया कि रविवार को दिन में सूचना के बाद नाकाबंदी करवाई गई। शक होने पर ट्रैक्टर से लगे टैंकर की जांच की गई। इसमें अवैध डीजल भरा हुआ था। इस पर ट्रैक्टर चालक मूलाराम पुत्र प्रभुराम निवासी मुआना नागौर को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि हरियाणा के कोसली गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आया। यह डीजल रेलवे के एक ठेकेदार को सप्लाई करने जा रहा था। इसके अलावा डंपर चालकों और क्रेशर वालों को भी सप्लाई की योजना थी।

दस साल में पाटन पुलिस ने तीस हजार लीटर डीजल जब्त किया है। यह डीजल थाना परिसर में ड्रमों में भरकर रखा है। पुलिस ने कई बार रसद विभाग को निस्तारण के लिए पत्र लिख दिया। एक बार कलेक्टर ने इस डीजल को जिला रसद अधिकारी के जरिए नजदीकी पेट्रोल पंप को सुपुर्द करने के आदेश दिए थे। पंप संचालक ने कंपनी की अनुमति के बिना इसे लेने से मना कर दिया। थाने में यह डीजल खतरे का कारण भी बन रहा है। क्योंकि आग लगने का खतरा बना हुआ है।

...और थाने में जब्त है 30 हजार लीटर डीजल

मीटर लगाकर बना रखा था मोबाइल पंप

पुलिसने बताया कि ट्रैक्टर में ड्राइवर सीट के पीछे टैंकर पर पेट्रोल पंप वाला मीटर लगा हुआ है। तस्करी कर लाया डीजल इसी मीटर से मापकर लोगों को दिया जाता है।

अभी तक हरियाणा से शराब तस्करी हो रही थी। अब सीकर जिले में तस्करी का नया कारोबार पनपने लगा है। कोटपूतली, पाटन और नीमकाथाना से सीकर तक हरियाणा से डीजल लाकर तस्करी किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 85 किमी के दायरे में हर दिन 25 हजार लीटर डीजल हरियाणा से आता है। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए होती है। हालात ये हैं कि किराणा की दुकानों पर ड्रम रखे होते हैं। तस्करी के लिए यह क्षेत्र मुफीद इसलिए है कि पाटन के कई गांवों से हरियाणा की सीमा सिर्फ 10 किमी है। राजस्थान में डीजल करीब 62.50 रुपए प्रति लीटर है। जबकि हरियाणा में डीजल 57.50 रुपए प्रति लीटर है। इसी मुनाफ