पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों में गड़बड़ी पर भाजपा ने दिया ज्ञापन

मतदाता सूचियों में गड़बड़ी पर भाजपा ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई मतदाता सूची में गायब हो गए आठ हजार नाम

केस-3

केस-2

केस-1

उपचुनाव की मतदाता सूची में थे, अब नहीं है नाम

नीमकाथाना. नगरपालिका चुनावों को लेकर जारी हुई मतदाता सूचियों में वार्डों की सीमा बदलने, सैकड़ों नाम दूसरे वार्डों में शामिल करने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मतदाता सूचियों में सुधार कराने की मांग की है। भाजपा शहर अध्यक्ष प्रमोदसिंह बाजौर ने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रकाशन में भारी गड़बड़ी सामने आई है। 25 वार्डों वाली नगर पालिका के अधिकांश वार्डों से सैकड़ों मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज कर दिए गए। कइयों के परिवार के नाम उनसे अलग कर दूसरे वार्ड में दर्ज कर दिए। ऐसे नामों को हटाकर सूचियों में सुधार के लिए विशेष अभियान की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला मंत्री जेपी लोढ़ा, महेंद्र सोमानी, चौथमल गर्ग, शिवकुमार शर्मा, संजय संघी नरेश शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।

नीमकाथाना में पांच साल में महज 312 वोटर बढ़े

नईमतदाता सूची तैयार करने में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। नीमकाथाना में पांच साल में महज 312 मतदाता बढ़े। 2009 में हुए चुनावों में 23134 मतदाता थे। नवंबर में होने वाले निकाय चुनाव के लिए जारी की सूची में 23446 मतदाताओं के नाम हैं।

^वार्ड के कई मतदाताओं के नाम नई सूची में नहीं पाए, जबकि इन मतदाताओं ने नगर परिषद के उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। सरोजदेवी, पार्षदवार्ड 39

^वार्ड की भंवर कॉलोनी सहित आसपास के इलाके के लोगों के नाम सूची में नहीं आए। इसे लेकर वार्ड के लोग परेशान हैं। ज्यादातर लोग मतदान के वक्त सीधे वोट के लिए केंद्र पर पहुंचते हैं। ऐसे में वोट से वंचित हो सकते हैं। प्रहलादसैनी, वार्ड28

^निर्वाचनविभाग की गाइड लाइन के तहत लोकसभा की सूची से निकाय स्तर पर नई मतदाता सूची तैयार की है। इसमें किसी का नाम नहीं है तो वह अब दर्ज करवा सकता है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। पुष्करराजशर्मा, एसडीएम

नई सूची में कट गए

वार्ड39 के विश्वनाथ, शकुंतला, पान कंवर, हरलाल सिंह, मोहनी, हजारीलाल, बिमला, सुनीता मूलचंद के नाम लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में थे, लेकिन हाल ही में जारी की गई नई सूची में नहीं है।

दूसरेवार्डों की सूची में नाम दर्ज

नईसूची में हजारों नाम दूसरे वार्ड की सूची में द