- Hindi News
- परिणामों से बदली कांग्रेस भाजपा की तस्वीर
परिणामों से बदली कांग्रेस-भाजपा की तस्वीर
परिणामों को लेकर किसने क्या कहा
विधानसभा,लोकसभा और नगरपरिषद सीकर का चुनाव हारने के बाद कमजोर हुई कांग्रेस को उपचुनाव के नतीजों ने ऊर्जा दी है, जबकि लगातार चुनावों की जीत से उत्साहित भाजपा के सामने अब चुनौती और मंथन का समय है। परिणाम ने राजनीतिक तस्वीर को बदलकर रख दिया है। भाजपा के लिए चुनौती बढ़ने की वजह यह है कि नवंबर में सीकर नीमकाथाना में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं तो इसके ठीक बाद पंचायतीराज के चुनाव होने हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब कांग्रेस कार्यालय में भी चहल-पहल बढ़ सकती है। भास्करबता रहा है नतीजों का किस पर क्या असर।
खंडेला में पूर्व मंत्री महादेवसिंह के आवास पर जुटे कार्यकर्ता।
इनका कद बढ़ा
दीपेंद्रसिंह शेखावत/राजेंद्र पारीक/महादेव सिंह
}पूर्वविधानसभाध्यक्ष शेखावत पर्चा भरने के दिन से ही सूरजगढ़ में सक्रिय रहे। पूर्व मंत्री पारीक ने कई मीटिंग की तो पूर्व सांसद खंडेला पर्यवेक्षक टीम में शामिल थे।
गोविंदसिंह डोटासरा जिलाध्यक्ष,कांग्रेस
}इन्हेंनसीराबाद के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली हुई थी। नतीजों से कद हुआ मजबूत।
}सचिन पायलट से नजदीकी बढ़ने के कारण संगठन में महत्व बढ़ने की संभावना।
श्रवणकुमार िवधायक,सूरजगढ़
}आेलापरिवार को चुनौती देकर झुंझुनूं में कांग्रेस नेता के तौर पर उभर सकते हैं।
}वरिष्ठ विधायक होने के नाते प्रदेश स्तर पर पार्टी में मजबूत चेहरे बनने की संभावना बढ़ी।
िवधानसभा उपचुनाव में शेखावाटी के नेताओं का रिपोर्ट कार्ड, किसे हुआ फायदा और कौन रहा नुकसान में
आगे क्या : इन मुद्दों को मिल सकती है रफ्तार
> कार्यकर्ता : कार्यकर्ताओंऔर दिग्गजों के बीच की दूरियां और बढ़ने की आशंका। अगर सरकार में विधायकों की पहुंच बढ़ी तो मजबूती जरूर मिलेगी। निकाय पंचायत चुनाव के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी होगी। गांवों के विकास पर फोकस करना होगा। विधायकों को फिल्ड में ज्यादा रहना पड़ेगा।
> कार्यकर्ता : कार्यकर्ताओंका मनोबल बढ़ा है। नगर निकाय पंचायत चुनाव में टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त भी बढ़ेगी। पहले टिकट से दूर भागने वाले ज्यादा थे। देश और राज्य में जीत पर जिले में आतिशबाजी के मायने भी यही है। अब दिग्गजों को भी घर के बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं के साथ जुटना होगा।
इन बदलावों की संभावना : पिछलीकांग्रेस सरकार में शेखावाटी के आधा दर्जन स