पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा के फार्मूले से तय होंगे निकाय के टिकट

विधानसभा के फार्मूले से तय होंगे निकाय के टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवंबरमें प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। निकाय चुनाव के टिकट का फार्मूला दोनों ही पार्टियों में विधानसभा चुनाव के जैसा रहेगा। भाजपा ने 13 जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सांसद रामचरण बोहरा को सीकर का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां झुंझुनूं के प्रभारी होंगे। चर्चा के लिए 29 सितंबर को जयपुर में बैठक होगी। सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी टिकट देगी। कांग्रेस में भी पर्यवेक्षक की राय अहम होगी। विधानसभा में भी लगभग ऐसा ही तरीका अपनाया था।

कांग्रेस

पूर्वमंत्री राजेंद्र पारीक : पर्यवेक्षककी रिपोर्ट के बाद उम्मीदवारों के नाम तय करने में राय अहम होगी।

गोविंदसिंहडोटासरा : जिलाध्यक्षहोने के नाते सीकर के अलावा नीमकाथाना में पार्षदों के नामों पर सहमति देंगे।

वरिष्ठनेताओं की राय : विधायकनारायणसिंह, पूर्व सभापति हनीफ खत्री की राय से नामों पर आखिरी मुहर लगाई जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की राय भी जानी जाएगी।

रमेशखंडेलवाल : नीमकाथानानगर पालिका के लिए पूर्व विधायक की राय पर ही उम्मीदवारों की सूची में नाम शामिल होगा। ब्लॉक अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से राय शुमारी की जाएगी।

भाजपा:

विधायकरतन जलधारी : शहरविधायक होने के नाते पार्षदों की टिकट तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

सांसदरामचरण बोहरा : बोहराको निकाय चुनाव प्रभारी बनाया गया है। तय होने वाले नाम पर इनकी सहमति जरुरी होगी।

झाबरसिंह खर्रा : जिलाध्यक्षहोने के कारण इनकी मुहर लगना भी जरूरी है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री की सहमति भी ली जाएगी।

प्रेमसिंहबाजौर : क्षेत्रीयविधायक होने के कारण नीमकाथाना नगर पालिका के लिए बाजौर ही उम्मीदवार का नाम तय करेंगे। इसमें मंडल अध्यक्ष से रायशुमारी होगी।

रिपोर्ट जुटाने के लिए भाजपा बनाएगी 100 लोगों की टीम

उम्मीदवारका नाम तय करने से पहले भाजपा वार्ड वाइज ग्राउंड रिपोर्ट जुटाएगी। 100 पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की टीम बनेगी। इनकी राय के साथ पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर नाम पर फैसला होगा। टीम में शामिल कार्यकर्ता वार्ड में लोगों से पूछताछ करेंगे। कौन व्यक्ति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। लोगों की पसंद ना पसंद पूछी जाएगी। फिर प्रदेश स्तर से आने वाली गाइ