नीमकाथाना में भी सामने आई गड़बड़ी
नई मतदाता सूची में बदल दिए वार्ड
नीमकाथाना. नगरपालिका चुनावों को लेकर जारी हुई मतदाता सूची से सैकड़ों लोगों के नाम गायब होने दूसरे वार्डों में शामिल होने के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड 16 से करीब तीन सौ लोगों के नाम वार्ड 17 में दर्ज कर दिए गए। वार्ड 18,19,20 में भी दर्जनों नामों को दूसरे वार्ड में शामिल कर दिया गया।
वार्ड 23 में करीब तीन सौ अतिरिक्त नाम जोड़ दिए गए। वार्ड 24 में भी सैकड़ों नामों को दूसरे वार्डों में शामिल कर दिए गए। इसके अलावा वार्ड 12,13,15 14 में भी बड़ी संख्या में लोगों के नाम दूसरे वार्डों में जोड़े गए हैं। मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोगों ने नाराजगी जताई। एसडीएम रणसिंह ने बताया कि सूची में कई वार्डों से लोगों के नाम गायब होने दूसरे वार्डों में होने की शिकायत मिली है। बीएलओ से सूचियां मिलने के बाद सूचियों में सुधार करवाया जाएगा।
वार्ड संख्या 23 नया : धोदरोड, देव गैस गोदाम, दुर्गा कॉलोनी, शेखावत कॉलोनी, रामपुरा रोड इलाकों को परिसीमन के दौरान वार्ड 23 में रखा गया है। लेकिन इनके नाम वार्ड 20 और 22 की मतदाता सूची में दिखाए जा रहे हैं। इससे करीब 300 मतदाता इधर उधर हो गए हैं।
वार्ड1 : परिसीमनतय होने के बाद परिषद की ओर से मकानों पर वार्ड संख्या लिखवाई गई। कुबा मस्जिद के आसपास के करीब 10 परिवार ऐसे हैं। जिनके मकानों पर वार्ड नंबर दो लिख दिया। जबकि परिसीमन के तहत इन्हें वार्ड एक में माना गया है।
वार्ड संख्या 14 : परिसीमनमें वार्ड का नंबर नहीं बदला गया। योजना नगर का ब्लॉक वार्ड से हटाया गया। कोई नया इलाका नहीं जोड़ा गया। इसके बावजूद वार्ड की मतदाता सूची में मोहल्ला हुसैन गंज, ताज नगर, छोटू भारती कॉलोनी के करीब 450 मतदाताओं को वार्ड संख्या 13 में शिफ्ट कर दिया।
वार्डसंख्या 18 नया : भागसंख्या एक में क्रम संख्या 155 से 317 तक के मतदाताओं को वार्ड 18 की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया। जबकि परिसीमन में इन मतदाताओं को वार्ड 17 में रखा गया है।
^सूची तैयार करने के दौरान बीएलओ स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई है। वार्ड संख्या 14 में आने वाले करीब 450 लोगों के नाम वार्ड 13 की मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए। विजयकुमार,पार्षद
^ज्यादातरवार्डों की मतदाता सूची में इस तरह की गलती सामने रही है। शाबिरबिसायती, पूर्वपार्षद
यूं हो सकता ह