- Hindi News
- ट्रांसपोर्टर्स फैक्ट्री संचालकों में किराया लोडिंग बढ़ाने पर विवाद
ट्रांसपोर्टर्स फैक्ट्री संचालकों में किराया लोडिंग बढ़ाने पर विवाद
नीमकाथाना. औद्योगिकक्षेत्र में फैक्ट्री संचालकों ट्रांसपोर्टर्स के बीच किराया बढ़ोतरी गाड़ियों में लोडिंग बढ़ाने को लेकर चल रहा विवाद बढ़ गया। दो दिन से हड़ताल पर चल रहे ट्रांसपोर्टर्स ने सोमवार को फैक्ट्रियों से माल लेकर निकलने वाली गाड़ियों को रोक दिया।
गाड़ियों में तोड़फोड़ हंगामे की आशंका के चलते फैक्ट्री संचालकों ने पुलिस को सूचना दी। मिनरल संघ सदस्यों ने बताया कि माल की लागत बढ़ने से फैक्ट्री संचालक ट्रकों में लोडिंग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं ट्रांसपोर्टर्स लोडिंग बढ़ाने एक से दूसरी फैक्ट्री जाने पर अतिरिक्त किराए के रूप में दो हजार रुपया देने की मांग कर रहे थे। ट्रांसपोर्टर्स संचालक गाड़ियों में माल भरने के नाम पर फैक्ट्री संचालकों से अतिरिक्त राशि वसूलते हैं। पुलिस अधिकारी कमलेश मीणा ने करीब दो घंटों तक दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद पहले की भांति कारोबार चलाने पर सहमति पर राजी किया गया। बैठक में मिनरल संघ के मनोज बंशिया, राजेन्द्र अग्रवाल, पीयूष मेगोतिया, नंदलाल पीतांबर, प्रदीप अग्रवाल शामिल हुए। ट्रांसपोर्टर्स संघ के राजेन्द्र प्रसाद, मूलचंद, सोहनलाल, अनिल सैनी शामिल हुए।