नाम कट गया है तो बीएलओ को करें शिकायत
सीकर. नगरपरिषद सीकर नीमकाथाना नगरपालिका के चुनाव के लिए शनिवार को मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया। जिनके नाम सूची से कट चुके हैं वो मतदान केंद्र बीएलओ के पास शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह काम 22 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद बीएलओ, ईआरओ यानी एसडीएम के पास अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 22 सितंबर तक दावे आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेगी। विशेष अभियान 13, 14 21 सितंबर को आयोजित होगा।
राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक जनवरी 2015 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 10 नवंबर दावे आपत्तियां ली जाएगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 नवंबर तक एवं डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कंट्रोल टेबल्स को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 20 दिसंबर तक तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2015 को होगा।
कहां-कितने वोटर
सीकरनगर परिषद : एकलाख 39 हजार 389 मतदाता
नीमकाथानानगर पालिका : 23हजार 496 मतदाता