रविवार को नहीं की जाएगी िबजली कटौती
सीकर. निगमकी ओर से रविवार को बिजली कटौती नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दिवाली पर लाइनों के मेंटीनेंस को लेकर हर दिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक इलाकेवार कटौती की जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि रविवार को मेंटीनेंस का काम बंद रहेगा।
कलसे आएगी होली डे स्पेशल ट्रेन
रींगस.दिल्लीसरायरोहिला से अजमेर के लिए चलने वाली होलीडे स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन पहली बार 15 सितंबर को रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार शनिवार को चलाई जा रही है। यह अजमेर से रवाना होकर सुबह 7.59 बजे रींगस पहुंचेगी और सुबह 8.01 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी तरह दिल्ली से रवाना होकर ट्रेन शाम को 7.48 बजे पर रींगस पहुंचेगी। शाम 7.50 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी। मीणा ने बताया कि श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना डाबला में भी गाड़ी का ठहराव रहेगा।
6कैटेगरी के ओबीसी स्टूडेंट्स को ही छात्रवृित्त
सीकर.कॉलेजोंमें अब अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। पात्र स्टूडेंट्स को छह वर्गों में बांटा है। इन श्रेणियों में आने वाले स्टूडेंट्स 31 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे। श्रेणियों में विधवा, परित्यक्ता, निशक्त, बीपीएल, विधवा पुत्र-पुत्री तथा तथा परित्यक्ता के पुत्र-पुत्री शामिल हैं।
सीबीआईसे नहीं मिली पुलिस को रिपोर्ट
सीकर.फर्जीडीजी मामले में दिल्ली गई सीकर पुलिस को सीबीआई से रिपोर्ट नहीं मिल पाई। अब सीबीआई के मुंबई स्थित कार्यालय से पुलिस को रिपोर्ट दी जाएगी, लेकिन उसमें कुछ समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि खाटू में पकड़े गए फर्जी डीजी आरके गुप्ता के मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस ने रिपोर्ट मांगी थी कि उसके मामले में सीबीआई ने अब तक क्या कार्रवाई की है। इस पर शुक्रवार को सीकर पुलिस दिल्ली गई थी। वहां से जानकारी मिली है कि आरोपी के खिलाफ मुंबई ऑफिस में शिकायत दर्ज है।