पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच ग्राम सेवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

सरपंच ग्राम सेवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. पुलिसथाने में इस्तगासे के आधार पर ढाल्यावास ग्राम सरपंच ग्रामसेवक, पूर्व सरपंच सहित पांच जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। थानाप्रभारी राजकुमार मीणा के अनुसार सूरजमल निवासी ढाणी ठाकरोंवाली तन ढाल्यावास ने मामला दर्ज कराया है कि ग्राम पंचायत ढाल्यावास ने गांव के ही दानाराम बलाई को 150 वर्गगज का निशुल्क पट्टा आवंटित किया। दानाराम के पुत्र राजेन्द्र बलाई को भी 160 वर्गमीटर का पट्टा आवंटित किया था। तत्कालीन सरपंच कैलाश जाट ग्राम सेवक सुंदरलाल जाट ने षडयंत्र रचकर दानाराम बलाई के हक में इंदिरा आवास योजना में मकान निर्माण के लिए राशि स्वीकृति की अभिशंषा कर दी। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव के आधार पर वित्तीय सहायता की स्वीकृति दे दी। स्वीकृत धनराशि से एक अन्य व्यक्ति लालसिंह पुत्र घनश्याम सिंह के आवासीय पट्टेशुदा भूखंड पर चार दुकानें बनाकर बेच दी। वहीं दानाराम की भूमि पर इंदिरा आवास योजना के तहत कोई निर्माण कार्य नहीं किया। वर्तमान सरपंच गुलाब देवी ने दुकानों के निर्माण में सहयोग किया।

सांपके काटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

गणेश्वर.गणेश्वरमें सांप के काटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शनिवार सुबह गणेश्वर निवासी गोपाललाल वर्मा का सात वर्षीय बच्चा अंकित घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिजनों को पता चला तो वे अंकित को हीरामल के स्थान पर ले गए। शाम तक परिवार के लोग झाड़फूंक के प्रयास करते रहे। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शाम को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।