पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती के लिए ट्रेन में जुड़वाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे

सेना भर्ती के लिए ट्रेन में जुड़वाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरपी अजमेर के एसपी ने दी जानकारी

सीकर. जीआरपीअजमेर के एसपी किशन सहाय मीणा शनिवार को सीकर पहुंचे। उन्होंने यहां थाने का निरीक्षण किया और स्टाफ से यहां की आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी मांगी। इस मौके पर एसपी किशन सहाय मीणा ने बताया कि सीकर में आठ से 18 अक्टूबर के बीच होने वाली सेना भर्ती में व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे डीआरएम से मिलकर ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे लगवाए जाएंगे, उन्होंने भर्ती के दौरान ट्रेन में चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए भी सख्ती से निपटने के आदेश दिए। एसएचओ को चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की बात कही। इससे पहले एसपी किशनसहाय मीणा ने नीमकाथाना स्थित जीआरपी थाना रींगस चौकी का निरीक्षण किया।

एसपी मीणा ने निरीक्षण के बाद सीएलजी सदस्यों की बैठक भी ली। उन्होंने सदस्यों की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 करने की बात कही। साथ ही दलालों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ जीआरपी पुलिस के जाब्ते को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर थाने के एसएचओ लालूराम, हैडकांस्टेबल सत्यनारायण सिंह, स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा भी उपस्थित थे।

बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए एसपी किशनसहाय मीणा।