पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस डंपर की भिड़ंत में 26 घायल

रोडवेज बस डंपर की भिड़ंत में 26 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. पाटनबाईपास पर शनिवार शाम को हुई रोडवेज बस डंपर की भिड़ंत में 26 जने घायल हो गए। पाटन से निजी वाहनों की मदद से लोगों ने घायलों को बस से निकालकर कपिल अस्पताल पहुंचाया। तीन की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार दिल्ली-सीकर रोडवेज बस पाटन से नीमकाथाना की तरफ रही थी। पाटन बाईपास पर सामने से रहे अनियंत्रित डंपर ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस से घायलों को निकाला। घायलों को कपिल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अचानक दर्जनों घायल पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में भीड़ हो गई। गंभीर स्थिति होने पर छावनी के सुभाषचंद्र सैनी, चिराणा उदयपुरवाटी के नरोत्तम महर्षि ड्राइवर श्रवण पुत्र हनुमानाराम को जयपुर रैफर किया गया है।

हादसेमें ये हुए घायल : हादसेमें बड़ागांव उदयपुरवाटी के रविंद्र सिंह पुत्र अमरसिंह, छावनी के सुभाष सैनी पुत्र धूड़ाराम सैनी, खंडेला बायला के बजरंगलाल पुत्र मालाराम स्वामी, पिपराली के विद्याधर पुत्र रामकुमारसिंह, धांधेल पाटन के भागीरथ सैनी उनकी प|ी जड़ाव देवी, छावनी के किशनलाल पुत्र हनुमानप्रसाद खटीक, जोरावरनगर श्रीमाधोपुर के सत्यपालसिंह पुत्र प्रहलाद सिंह आिद घायल हो गए।

नीमकाथाना. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लाते हुए।