पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज किराए पर असर

रोडवेज किराए पर असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानोली टोल शुरू, रोडवेज में जयपुर का सफर ~3 महंगा

जयपुरजाने वालों के लिए टोल टैक्स का एक और बैरियर आड़े आएगा। गुरुवार रात 12 बजे से अखेपुरा (रानोली) के पास टोल प्लाजा की शुरुआत हो गई। चौमूं के पास पहले ही टोल वसूली हो रही है। अखेपुरा के पास टोल शुरू होते ही जयपुर का सफर रोडवेज बस में तीन रुपए महंगा हो जाएगा।

कार-जीप जैसे हल्के वाहनों का एकतरफा टोल टैक्स 35 रुपए लगेगा। सीकर से जयपुर तक टोल 80 रुपए हो गया है। जयपुर-सीकर के बीच दो जगह टोल वसूली के बाद जिले में अधिकतर इलाकों में टोल के बैरियर लग गए हैं।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि 35.597 किमी के लिए टोल लगेगा। टोल प्लाजा पर किसी तरह की शिकायत होने पर उनके झुंझुनूं बाईपास स्थित कार्यालय में शिकायत दी जा सकती है।

कौनसे वाहन पर कितना लगेगा एक तरफा टोल

कार,जीप या हल्के मोटर वाहन 35

हल्केवाणिज्यिक वाहन, मिनी बस 60

बसया ट्रक 120

तीनधुरी वाले वाणिज्यिक वाहन 130

भारीसंनिर्माण मशीनरी 190

सातया अधिक धुरी वाले वाहन 230

ग्रामीणों के मुताबिक पलसाना के पास करीब तीन किलोमीटर से ज्यादा काम अधूरा है। इसके बावजूद टोल वसूली शुरू कर दी गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है कि ग्रामीण इस जगह अंडर पास की मांग कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार को तय करना है। यदि मामला सुलझ जाता तो अब तक सड़क बना दी जाती।

बड़े शहरों को जोड़ने वाले नेशनल स्टेट हाईवे पर टोल की संख्या बढ़ती जा रही है। अब स्थिति यह हो चुकी है कि लगभग सभी मार्गों पर टोल शुरू हो गया है। इनमें जयपुर-सीकर, नीमकाथाना-सीकर-लोसल, श्रीमाधोपुर-रींगस-खाटू, सीकर-झुंझुनूं-लोहारू, रतनगढ़-सरदारशहर, झुंझुनूं गुढ़ा-उदयपुरवाटी, लक्ष्मणगढ़-सालासर मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा बीकानेर रोड, मावंडा-निजामपुर, खूड़ से रेनवाल, रींगस-खेतड़ी, अजीतगढ़-चला रूट पर टोल वसूली प्रस्तावित है।

69

72

25

28

99

102

41

44

पहले

अब

चौमूं

पलसाना

जयपुर

रींगस

कहां