- Hindi News
- कोटपूतली कुचामन हाईवे क्षतिग्रस्त, फिर हो सकता है टोल बूथ का विरोध
कोटपूतली-कुचामन हाईवे क्षतिग्रस्त, फिर हो सकता है टोल बूथ का विरोध
कोटपूतली-कुचामन मेगा हाईवे पर नीमकाथाना-कोटपूतली के बीच करीब 50 किलोमीटर का एक हिस्सा धंसने के कारण खराब हो गया है। रोड शुरू होने के छह महीनों के भीतर ही मेगा हाईवे का एक हिस्सा ओवरलोड ट्रक ट्रेलरों के कारण धंस गया था। प्रोजेक्टर अधिकारियों ने ठेकेदार से रोड के एक हिस्सों को ठीक कराया, लेकिन अब कई स्थानों पर रोड खतरनाक बन गया है। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी रही है। टोल देने के बाद भी रोड पर चलना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो गया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि रोड के खराब हुए हिस्सों वाली जगहों पर रोड को फॉरलेन करने पर विचार चल रहा है। शीघ्र सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। लोगों को असुविधा नहीं हो ऐसा प्रयास करेंगे।
चला. कोटपूतली-कुचामन हाईवे पर स्थित चला का टोल बूथ
भास्कर न्यूज। नीमकाथाना
कोटपूतली-कुचामनमेगा हाईवे पर टोल वसूली को लेकर चला में ग्रामीण भाजपा नेता विरोध में उतर आए थे। गतिरोध के बाद सरकार के निर्देश पर आरएसआरडीसी ने चला में टोल वसूली पर रोक लगाई थी। अब फिर से चला में टोल वसूली के लिए तैयारी चल रही है।
भाजपानेताओं ने दिया था धरना | चलामें टोल वसूली को लेकर भाजपा नेता ग्रामीणांे के साथ कांग्रेस सरकार के समय से विरोध कर रहे थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद टोल वसूली शुरू हुई तो अपनी ही सरकार के विरोध में भाजपा नेताओं ने दो दिनों तक धरना दिया था। अब फिर से टोल शुरू होने पर ग्रामीणों में विरोध स्वर उठ रहे हैं। टोल वसूली शुरू होने पर जयपुर जाने वाले वाहनों को मात्र 7 किलोमीटर रोड यूज करने पर ही पैसा देना होगा।