- Hindi News
- दमन में हुई खेलकूद स्पर्धा के विजेताओं का स्वागत
दमन में हुई खेलकूद स्पर्धा के विजेताओं का स्वागत
नीमकाथाना| दमनमें हुए स्टूडेंट ओलम्पिक नेशनल गेम्स में नीमकाथाना के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पांच से आठ फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में अंडर 25 वर्ग की क्रिकेट टीम प्रथम रही। हैंडबाल में अंडर 17 वर्ग की टीम ने दूसरा वॉलीबाल में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में दूसरे स्थान पर रही। मंगलवार को सुबह विजेता टीम के खिलाड़ी दमन से लौटे। रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद शहर में जुलूस निकाला गया। स्टूडेंट गेम्स के राजस्थान प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का शहरवासियों की ओर से सम्मान किया जाएगा। स्टेशन मास्टर रामस्वरूप मीणा ने खिलाड़ियों को माला पहनाई। इस दौरान विक्रमसिंह वीर गोविन्द सैनी भी मौजूद थे।
नीमकाथाना. विजेताओं का रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत।