दीपयज्ञ से मंदिर परिसर जगमगाया
नीमकाथाना. नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा महोत्सव के तहत मंगलवार को विभिन्न आयोजन हुए। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गायत्री मंदिर में सुबह महायज्ञ में आहुतियां दी गई। शाम को दीप यज्ञ हुआ। प्रज्ञा कथा के महोत्सव के दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आए संतों ने कहा कि मानव मात्र के उज्जवल भविष्य के लिए यज्ञ जरूरी है। इधर, शाम को गायत्री मंदिर में दीप यज्ञ हुआ। गायत्री परिवार से जुड़ी महिलाएं घरों से थाली में दीपक सजाकर लाई। दीपयज्ञ से मंदिर परिसर जगमगा गया।