पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभावितों को मुआवजा लेने का नोटिस जारी

प्रभावितों को मुआवजा लेने का नोटिस जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना|फाटक नं.76 पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी ने 15 प्रभावितों को नोटिस जारी कर 25 फरवरी तक मुआवजा राशि लेने के निर्देश दिए हैं।

दूसरी ओर आरओबी निर्माण कंपनी के जनरल मैनेजर इरकॉन इंटरनेशनल लि. जयपुर को अवाप्त हुई जमीन का कब्जा लेने का पत्र भेजा गया है। भूमि अवाप्ति अधिकारी एसडीएम सत्यवीर यादव ने बताया कि निर्माण की जद में आने वाले 15 प्रभावितों को तीन करोड़ 11 लाख 99 हजार 97 रुपए का मुआवजा बांटा जाएगा। मंगलवार को सभी 15 प्रभावितों को नोटिस जारी किए गए हैं। मुआवजा लेने के लिए प्रभावितों को भूमि से जुड़ी वर्तमान जमाबंदी, पट्टा या मालिकाना हक के दस्तावेज पेश करने होंगे। प्रभावितों को भूमि अवाप्ति अधिकारी के यहां बैंक पास बुक, पहचान पत्र के साथ शपथ पत्र पेश करना होगा। इसके आधार पर उन्हें मुआवजा राशि का चेक दिया जाएगा। यादव ने बताया कि प्रभावितों को 25 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 से शाम छह बजे के बीच मुआवजा राशि दी जा सकेगी। इरकॉन कंपनी के जमीन का कब्जा लेने के साथ ही आरओबी निर्माण में तेजी आएगी।