पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त निदेशक ने किया समाज कल्याण छात्रावासों का निरीक्षण

अतिरिक्त निदेशक ने किया समाज कल्याण छात्रावासों का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजकल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक हरसहाय मीणा ने मंगलवार को जिले में स्थित छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्हें नीमकाथाना, खंडेला, पाटन गुहाला में छात्रावासों की स्थिति सही नहीं मिली।

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं देने सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मीणा ने छात्रावास प्रभारियों को 15 दिनों में सुधार के निर्देश िदए। अतिरिक्त निदेशक मीणा ने बताया कि रींगस, श्रीमाधोपुर, खंडेला, गुहाला, नीमकाथाना पाटन में छात्रावास का निरीक्षण किया है। खंडेला, गुहाला पाटन में छात्रावास की स्थिति सबसे ज्यादा खराब मिली। तीनों छात्रावासों में छात्रों को खाने की मात्रा गुणवत्ता में कमी मिलने पर सुधार के लिए कहा गया। गुहाला में भवन सुधार साफ-सफाई नहीं हैं जिससे छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल नहीं मिल रहा। पाटन में छात्रावास सही स्थिति में संचालित नहीं किया जा रहा है। तीनों छात्रावासों के प्रभारियों के विरुद्ध 17 सीसीए में कार्रवाई शुरू कराई जा रही है। इसके अलावा जिले में स्थित समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में 15 दिवस में सुधार के निर्देश दिये गये हैं। उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज गहलोत भी थे।

समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक हरसहाय मीणा ने बताया कि नीमकाथाना के जीर की घाटी में बन रहे देवनारायण आदर्श छात्रावास का निर्माण स्वीकृति के अनुसार करवाकर शीघ्र शुरू कराने का प्रयास करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते चार सालों से स्वीकृति के बाद भी छात्रावास का निर्माण पूरा नहीं हो सका। इस दौरान लागत बढ़ी कई ओर सीटे कम हो गई। भास्कर ने इस मामले में समाचार प्रकाशित करने के बाद अतिरिक्त निदेशक हरसहाय मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्वीकृत सीटों के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।