पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियां भी जुड़ीं स्वच्छता अभियान से, लिया संकल्प

बेटियां भी जुड़ीं स्वच्छता अभियान से, लिया संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर के स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को शहर के इस्लामिया कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। सभी ने शहर को साफ रखने में योगदान देने की बात कही।

कॉलेज सचिव हाजी अब्दुल गफ्फार पंवार उप प्राचार्य डॉ. मोहम्मद आरिफ ने विद्यार्थियों को घर, मोहल्ला, सार्वजनिक स्थलों और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलवाया। विद्यार्थियों के साथ ही पीटीआई सवाई सिंह शेखावत, शाकिर अहमद, नाजिया सैय्यद, सुरेश कुमार, रुकसाना सैय्यद ने भी शपथ ली। सभी ने अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को भी सफाई के बारे में जागरूक करने की बात कही।

नीमकाथाना | ज्योतिबाराव सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्र-छात्राएं मंगलवार को भास्कर के अभियान में शामिल हुए। स्कूल के सभी बच्चों ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान करने की शपथ ली।

सीकर शहर के इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को स्वच्छता अभियान के तहत शपथ लेते हुई छात्र-छात्राएं।