पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोद नीमकाथाना में खुलेंगे समृद्धि केंद्र

धोद-नीमकाथाना में खुलेंगे समृद्धि केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर2, चूरू 2, झुंझुनूं 1, श्रीगंगानगर 2, हनुमानगढ़ 2, जयपुर 7, अजमेर 2, अलवर 4, बांसवाड़ा 1, बारां 1, बाड़मेर 3, भरतपुर 2, भीलवाड़ा 3, बीकानेर 2, बूंदी 1, चित्तौड़ 2, दौसा 1, जालोर 3, जोधपुर 4, करोली 2, कोटा 2, नागौर 2, पाली 2, प्रतापगढ़ 1, राजसमंद 3, सवाईमाधोपुर 1, सिरोही 1 उदयपुर में 7 केंद्र खुलेंगे।

एडमिनिस्ट्रेटिव रिपोर्टर | सीकर

महिलाओंको आत्मनिर्भर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए धोद और नीमकाथाना सहित प्रदेश की 67 पंचायत समितियों पर धन लक्ष्मी समृद्धि केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। इन केंद्रों का लाभ चूरू और झुंझुनूं को भी मिलेगा।

इस संबंध में महिला अधिकारिता विभाग के निदेशक ने चयनित जिलों के सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को केंद्र के लिए 500 वर्गगज नि:शुल्क भूमि आवंटन करने एवं निर्माण के लिए पट्टा एवं तकमीना आदि तैयार करवाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्र लिखा। समृद्धि केंद्रों के निर्माण पर 27 लाख रुपए खर्च होंगे। शेखावाटी में सीकर के अलावा चूरू में दो झुंझुनूं में एक केंद्र खोला जाएगा।

^जिलेमें धोद नीमकाथाना इलाके में धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र स्वीकृत हुआ है। भूमि आबंटन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा जाएगा, ताकि इसकी प्रकिया आगे बढ़ सके। इंदिराशर्मा, कार्यवाहक उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग

धन लक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रमों के लिए संदर्भ केंद्र की तरह उपयोग किए जाएंगे। इन केंद्रों पर जिले के स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता, प्रबंधकीय तथा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता विकास के लिए कार्य करेंगे। सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती दिलाने के लिए यह फैसला किया है।