पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसके कॉलेज की प्रिया प्रथम

एसके कॉलेज की प्रिया प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. राजकीयकमला मोदी महिला कॉलेज में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के निदेश पर बुधवार को एनएसएस की संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सीकर, झुंझुनूं सहित संभाग की 87 कॉलेजों की एनएसएस छात्राएं शामिल हुई। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन प्राचार्य रोहिताश्व कुमार ने किया। निर्णायक समिति ने राजकीय कल्याण कॉलेज सीकर की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया को प्रथम स्थान के लिए चुना। प्रतियोगिता में झुंझुनूं के राजकीय महिला कॉलेज की छात्रा काजल कुलहरी को दूसरे, वहीं विनोदनी कॉलेज खेतड़ी की छात्रा मीना सैनी एवं राजकीय महिला कॉलेज नीमकाथाना की चंचल सैनी को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चुना गया।