पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटन : भाजपा के संतोष गुर्जर बने प्रधान

पाटन : भाजपा के संतोष गुर्जर बने प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां भाजपा के पास 19 में से 10 सीटें होने के कारण पूर्ण बहुमत था। ऐसे में पार्टी का प्रधान चुना जाना तय था। पार्टी ने संतोष गुर्जर को प्रत्याशी बनाया और उन्हें सभी 10 वोट मिल गए। कांग्रेस की तरफ से सुरेश यादव ने नामांकन दाखिल किया था उन्हें पार्टी के आठ वोट ही मिल पाए। एक निर्दलीय ने नोटा का विकल्प चुन मुहर लगाई।

क्योंबनी सहमति? : संतोषगुर्जर दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में इनकी प|ी चंदा देवी नीमकाथाना से प्रधान थी। संतोष के पिता भी दो बार जिला परिषद सदस्य दो बार नीमकाथाना के विधायक रह चुके हैं। इसी कारण पंचायत समिति के ज्यादातर सदस्य इनके पक्ष में थे। विधायक प्रेम सिंह बाजौर से नजदीकी का भी फायदा मिला।

राजनीतिमें लंबा अनुभव : संतोष12 वीं तक पढ़े हैं। वे विज्ञान के छात्र रहे हैं। राजनीति का लंबा अनुभव है। 39 साल की उम्र में प्रधान बने हैं।

पाटन. प्रधान के चुनाव के दौरान पार्टियों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का प्रयास करते पुलिस के जवान।