रिओरियंटेशन कोर्स में लिया भाग
सीकर| बीकानेरमें आयोजित रिओरियंटेशन कोर्स में जिले के चार सहायक लीडर ट्रेनर स्काउटस ने भाग लिया। कोर्स में सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, रामलाल सिंह सांगरवा, गिरधारी लाल डाबर नीमकाथाना जवाहर लाल गोकुलपुरा ने सहभागिता की। रोवर रेंजर कार्यक्रम में परिवर्तनों के बारे में बताया।
रींगस|ज्यादतीके मामले को लेकर थाने में शनिवार को दिनभर समझाइश राजीनामे के प्रयास चलते रहे। जानकारी के अनुसार महिला के थाने पहुंचते ही आरोपी पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने में बैठाए रखा। डीएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में थाने से कोई सूचना नहीं मिली है। चुनाव में व्यस्तता के कारण थाने में नही था।