पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाटू मेले में चलेंगी 120 रोडवेज बसें

खाटू मेले में चलेंगी 120 रोडवेज बसें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26फरवरी से शुरू होने वाले बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए रोडवेज द्वारा बसों के संचालन का प्लान तैयार किया जा चुका है। इस साल 120 बसें चलाई जाएंगी। मेले की परिवहन व्यवस्था रोडवेज आगार सीकर को सौंपी गई है।

बसों के संचालन में झुंझुनूं, खेतड़ी, कोटपूतली सीकर डिपो का भी सहयोग लिया जाएगा। मेले में पिछले साल की तुलना में 20 बस ज्यादा चलाए जाने की योजना है। यातायात प्रबंधक छगन बेनीवाल ने बताया कि गाड़ियों के प्रबंधन की व्यवस्था शुरू कर दी है। राजस्थान के अन्य डिपो से 60 बसों की व्यवस्था की जा रही है।

स्पेशल बुकिंग सुविधा

मेलेमें इस बार शेखावाटी दर्शन सेवा तो शुरू नहीं की जाएगी। मगर श्रद्धालु स्वेच्छा से किसी भी धार्मिक स्थल के लिए बस की एडवांस बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए निगम की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

जिम्मेदारीसौंपी

>सीकरडिपो : खाटू से जयपुर खाटू से कोटपूतली दिल्ली मार्ग पर बसों के संचालन की व्यवस्था।

>खेतड़ी : खाटूश्यामजी से नीमकाथाना होकर खेतड़ी तक।

>कोटपूतली : खाटूश्यामजी से कोटपूतली तक।

>झुंझुनूं : सीकर से झुंझुनूं मार्ग।

दो चरणों में होगी व्यवस्था

रोडवेजकी ओर से ज्यादा ट्रैफिक और लंबी दूरी वाले मार्गों पर हर 15 मिनट में बस की व्यवस्था रहेगी। सबसे ज्यादा बसों को संचालन जयपुर-सीकर, सीकर-जयपुर सीकर से दिल्ली मार्ग पर होगा। मेले में रोडवेज बसों की व्यवस्था दो चरणों में होगी। पहले 21 से 25 फरवरी तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए। इसके बाद 26 से 2 मार्च तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए।

खाटूश्यामजी. श्याम बाबा के मेले की तैयारी करते कारीगर।