- Hindi News
- एक्सरे के लिए रुपए मांगने पर मरीज ने किया हंगामा
एक्सरे के लिए रुपए मांगने पर मरीज ने किया हंगामा
नीमकाथाना| कपिलअस्पताल में एक्सरे के लिए रुपए मांगने पर मरीज ने हंगामा कर दिया। मरीज ख्यालीराम भाकर ने बताया कि वह एक्सरे रूम में जांच कराने के लिए आया था। एक्सरे रिपोर्ट मांगने पर वहां मौजूद स्टाफ ने रुपयों की मांग की। वह तीन दिनों से एक्सरे कराने के लिए अस्पताल में रहा है।
रिपोर्ट के लिए रुपयों की मांग पर मरीज के हंगामे शोर से अस्पताल में लोग एकत्रित हो गए। बाद में नर्सिंगकर्मियों ने मरीज को समझाकर मामला शांत कराया। करीब आधा घंटे तक इस मामले में अस्पताल के चौक में लोगों की भीड़ जमी रही। हालांकि एक्सरे को लेकर पैसा वसूली के मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीएमओ ने मामले में जानकारी जुटाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पहले इस तरह की किसी ने शिकायत नही दी है।