पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमकाथाना : क्रॉस वोटिंग के बावजूद जीती कांग्रेस

नीमकाथाना : क्रॉस वोटिंग के बावजूद जीती कांग्रेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां कांग्रेस को 33 में से 18 सीटें मिली थी और पार्टी के पास पूर्ण बहुमत था। भाजपा को 13 सीटें ही मिल पाई थी। कांग्रेस ने सिक्को देवी को अपना उम्मीदवार बनाया। पार्टी में क्रॉस वोटिंग हो गई। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस की जीत प्रभावित नहीं हुई। सिक्को को 17 वोट ही मिले। भाजपा की राजू देवी 16 वोट लेकर एक वोट से प्रधान का चुनाव हार गई। क्रॉस वोटिंग को लेकर देर तक चर्चा होती रही।

10वीं पास हैं सिक्को देवी : नवनिर्वाचितप्रधान 33 वर्षीय सिक्को देवी 10वीं तक पढ़ी हैं। प्रधान बनने के बाद उन्होंने कहा कि वे गांवों के विकास के लिए काम करेंगी।

क्यों बनी सहमति? : इनकापीहर पक्ष लंबे समय से राजनीति से जुड़ा हुआ है। पीहर ससुराल दोनों पक्ष पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल के करीबी हैं। इसी वजह से उन्होंने इनको पार्टी का टिकट दिलवाया। इलाके के सैनी वोटों को रिझाने के लिए भी कांग्रेस ने यह कार्ड खेला है। इसके अलावा परिवार का लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ाव होने का भी फायदा मिला।

नीमकाथाना. कांग्रेस की सिक्को देवी समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय जाती हुई।