पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद शहीद जेपी यादव को दी श्रद्धांजलि

संसद शहीद जेपी यादव को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. संसदशहीद जेपी यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को हुई श्रद्धांजलि सभा में बडी संख्या में लोगों ने स्मारक पर पुष्प चढ़ाए। वीरांगना प्रेमदेवी अपने पुत्र गौरव पुत्री के साथ अपने वीर पति को श्रद्धांजलि देने पहुंची। शहीद स्मारक पर परिजनों के साथ पहुंची वीरांगना ने दो मिनट तक अपने पति को याद किया। स्मारक के सामने खड़े बच्चों ने भी अपने पिता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुबह 11 बजे हुई श्रद्धांजलि सभा में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर कप्तानसिंह, पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान, डीवाईएसपी सतीश कुमार, सीआई अशोक कुमार, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर महर्षि, उद्योग संघ अध्यक्ष दौलतराम गोयल, व्यापार संघ महामंत्री गिरधारी पंसारी, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सांवलराम यादव, कांग्रेस नेता प्रवीण खंडेलवाल, महेंद्र मांडिया, भाजपा नेता महेंद्र गोयल, जयप्रकाश लोढ़ा, दीपक महाजन, शिक्षिका निर्मला वर्मा, ईश्वरदास परदेशी, कृष्ण यादव, मुकेश नाड़ सहित कई लोग शामिल हुए। सुबह रामधुनी के बाद से शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। शहीद जेपी यादव की पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 118 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 132 लोगों ने रजिस्टे्शन कराया।

एसएमएस अस्पताल जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदान कराया गया। दोपहर दो बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वीरांगना प्रेमदेवी, पुत्र गौरव परिवार के लोगों ने शिविर में रक्तदान करने वालों को शहीद की फोटो प्रतीक चिह्न भेंट किया। शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष महेंद्र मांडिया ने रक्तदान करने वालों का आभार जताया।

वीरांगना दिल्ली से सीधे शहीद स्मारक पहुंची शहीदयादव की स्मृति में संसद भवन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर वीरांगना प्रेमदेवी सीधे नीमकाथाना में शहीद स्मारक पहुंची। वह दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई हुई थी। दोपहर को उनके शहीद स्मारक पर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने पुष्पांजलि दी। स्मारक के सामने खड़े शहीद पुत्र गौरव पुत्री गरिमा ने भी अपने वीर पिता की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहादत देने वाले पिता पर गर्व है।

नीमकाथाना.जेपी यादव स्मारक पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अधिकारी लोग।