- Hindi News
- नीमकाथाना में सोनोग्राफी सेंटर पर छापा, रिकार्ड सीज
नीमकाथाना में सोनोग्राफी सेंटर पर छापा, रिकार्ड सीज
चिकित्साविभाग ने बुधवार को नीमकाथाना के सोनोग्राफी सेंटरों पर छापे मारे। एक सेंटर का रिकार्ड जब्त किया है। मामले में विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर शिकायत दी गई थी। सीएमएचओ डॉ. रतन मोदी ने बताया कि जय अंबे सोनोग्राफी सेंटर का रिकार्ड जब्त किया है। शिकायतकर्ता को बुलाकर जानकारी ली जाएगी कि सेंटर पर लिंग परीक्षण किया गया है या फिर परीक्षण के बाद महिला का गर्भपात भी किया गया है या नहीं। बाद में आगे कार्यवाही की जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा है। बाकी बचे दो और सेंटरों की जांच गुरुवार को होगी।
कराई जाएगी।