सीकर. मंडोली में रविवार रात सुवा देवी की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। महिला की बहू के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थ। महिला ने बहू उसके प्रेमी को घटना की रात एक साथ देखा था। दोनों ने अनैतिक संबंधों को छुपाने के लिए महिला को मार डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी डॉ. रवि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशा पत्नी सतीश कुमावत रूपवास की ढाणी खेतड़ी के राकेश को गिरफ्तार किया है। आशा ने पुलिस को बताया कि राकेश रविवार रात उससे मिलने आया था। इसी बीच दूसरे कमरे में सो रही सास ने दोनों को साथ देख लिया। यह राज खुल जाने के डर से राकेश कुमार ने सुवा देवी का मुंह बंद कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सुवा देवी की लाश को नाले में फेंक दिया। राकेश सुवा देवी के छोटे बेटे का सहपाठी बताया जा रहा है। इसी वजह से राकेश का उसके घर आना जाना था। वारदात के बाद रात करीब 10 बजे राकेश फिर आशा के घर जा रहा था।
इसी दौरान सुवा का पति और अन्य परिवार के सदस्य गए। इसलिए वह चला गया। उल्लेखनीय है कि सुवा देवी रविवार को घर के कमरे में सो रही थी। वह अपने बेटे के साथ बारात से लौटा तो वह घर पर नहीं मिली। रात को घर पर केवल सास बहू ही थी। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश नाले में मिली।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।