पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र शिविर में ऑपरेशन के लिए 62 रोगियों का चयन

नेत्र शिविर में ऑपरेशन के लिए 62 रोगियों का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. जिलाअंधता निवारण समिति विकास वर्धन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कपिल अस्पताल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा लैंस प्रत्यारोपण शिविर शुरू हुआ। उद्‌घाटन नारायणदास महाराज, बलदेवदास महाराज, गांवड़ी के संत डूंगरसीदास एवं घूघाड़ी धाम के संत बजरंगदास के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने ट्रस्ट के संस्थापक पं. हनुमानप्रसाद जोशी सहयोगियों को मानव सेवा के कार्यों को गति देने में पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया। शिविर में 561 नेत्र रोगी पहुंचे। इनमें जांच के बाद 62 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। ट्रस्ट के पं. कौशलदत्त शास्त्री ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके गुप्ता की टीम द्वारा गुरुवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। शुक्रवार को समापन होगा।

निशुल्कआयुर्वेद शिविर

खंडेला.आयुर्वेदविभाग राजस्थान अजमेर के तत्वावधान में विशेष संगठन योजना के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला में 10 दिवसीय अर्श, भगंदर आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का उद्‌घाटन बुधवार को आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. विमल शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला आयुर्वेद अधिकारी सीकर प्रभुदयाल शर्मा थे। शिविर प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा, सहायक शिविर प्रभारी डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन 62 अर्श रोगियों का पंजीयन हुआ तथा ओपीडी में 59 रोगियों की जांच इलाज किया। आयुर्वेद नर्सिंग जिलाध्यक्ष छीतरमल ने बताया कि शिविर 19 दिसंबर तक चलेगा

खंडेला. शिविर का उद‌्घाटन करते अतिथि।

नीमकाथाना. मंचस्थ नारायणदास महाराज अन्य।