कार की टक्कर से युवक की मौत
रामजीलाल का दूसरा सहारा भी छिना
बुधवारशाम को कपिल अस्पताल की मोर्चरी पर टकटकी लगाए बैठे रायपुर के रामजीलाल को विश्वास भी नहीं हो रहा था कि उसका दूसरे बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई है। नीमकाथाना के पंडाली के पास हुई बाइक-कार भिड़ंत में उसके बेटे की मौत हो गई। युवक दूलीचंद रायपुर मोड़ ढाणी बड़वाली के रामजीलाल का बड़ा बेटा था। मृतक के चाचा रघुवीर ने बताया कि उसके दोनों बेटों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके छोटे बेटे की करीब पांच साल पहले रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं दूसरा बेटा दूलीचंद भी हादसे का शिकार हो गया। रामजीलाल खेती करता है, उसके तीन बेटियां हैं।