पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनिंग से जुड़े लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा : बाजौर

माइनिंग से जुड़े लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा : बाजौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. कस्बेमें माइनिंग कार्यालय खुलने से खनन कारोबारियों लोगों को सुविधा मिल सकेगी। सीकर जिले का सबसे बड़ा खनन क्षेत्र होने से विभागीय अधिकारियों को भी इलाके में निगरानी रखने में परेशानी आती थी।

बुधवार को विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने पुराने आयकर भवन में खनन कार्यालय का फीता काटकर उद्‌घाटन किया। कार्यक्रम में एमई प्रताप मीणा, एएमई नीमकाथाना अनिल गुप्ता, भाजपा नेता पार्षद महेंद्र गोयल, मिनरल एसोसिएशन अध्यक्ष सुंदरमल सैनी, अशोक अग्रवाल, प्रेमचंद शर्मा, ब्रह्मदत्त मोदी सहित कई लोग शामिल हुए। एएमई अनिल गुप्ता ने समारोह में शामिल लोगों को माइनिंग के मामले में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

क्रेशर संघ अध्यक्ष सुंदरमल सैनी ने विधायक के सामने एनजीटी भोपाल में चल रहे मामले में राज्य सरकार से सहयोग कराने की मांग रखी। इससे खनन कारोबार प्रभावित होने से बचाया जा सके। बाजौर ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर मामले में चर्चा हुई है। अधिकारियों को भी मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बाजौर ने खनन कारोबारियों को एनजीटी भोपाल में चल रहे प्रकरण में पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया।

माइनिंग कार्यालय का उद‌्घाटन

नीमकाथाना. एएमई कार्यालय का उद‌्घाटन करते विधायक प्रेमसिंह बाजौर