ढाका अध्यक्ष धर्मेंद्र मंत्री बने
नीमकाथाना. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक संतोषी माता मंदिर में हुई। विभाग सहप्रमुख सीकर ने तहसील नगर इकाई के दायित्वों की घोषणा की। इसमें तहसील संयोजक विशाल शर्मा, सहसंयोजक अजय कृष्णियां रवि औला होंगे। इनके अलावा नगर अध्यक्ष का दायित्व डॉ. सुनील ढाका को सौंपा गया। ढाका ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार भी कर दिया। इसमें नगर मंत्री धर्मेंद्र कुमार ओला, सहमंत्री वैभव जोशी, नगर छात्रा प्रमुख पिंकी यादव कार्यालय मंत्री इंद्राज सैनी को बनाया गया है।