पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सास की हत्या की आरोपी बहू उसके प्रेमी को जेल

सास की हत्या की आरोपी बहू उसके प्रेमी को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. मंढ़ोलीमें प्रेम संबंधों में बाधा बनी सास की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली बहू उसके प्रेमी को पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपियों से पूछताछ में कई जानकारी मिली हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। उनके मिलने में बांधा बन रही सास पति को रास्ते से हटाने के लिए कई बार प्लान बनाया गया। वारदात के दिन घर में सास बहू अकेली थी। आरोपी राकेश रात को मंढ़ोली में अपनी प्रेमिका आशा से मिलने उसके ससुराल पहुंचा। दोनों को कमरे में सुवादेवी ने संदिग्ध हालात में देख लिया था। मौके पर ही दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आशा से पूछताछ मोबाइल रिकॉर्ड से दोनों को गिरफ्तार किया था।