पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन

नीमकाथाना.विकासवर्धन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कपिल अस्पताल में चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. छाबड़ा, कपिल अस्पताल पीएमओ डॉ. आरपी यादव, ट्रस्ट संस्थापक पं. हनुमानप्रसाद जोशी अतिथि रहे। ट्रस्ट के कौशलदत्त भारद्वाज ने बताया कि शिविर में 52 मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन हुए। शनिवार को चश्मों का वितरण करने के बाद नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों को सात दिन तक बरती जाने वाली सुरक्षा के बारे में बताया। ट्रस्ट द्वारा सभी मरीजों को त्रिवेणी पीठाधीश्वर नारायणदास महाराज का चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।