- Hindi News
- शिविर में युवा प्रेरणा संगठन कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
शिविर में युवा प्रेरणा संगठन कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
नीमकाथाना. खादरागांव में आयोजित भामाशाह शिविर में युवा प्रेरणा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान देकर ग्रामीणों के कार्ड बनाने में सहयोग किया।
शिविर के दौरान तीन दिन तक संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों का सहयोग कर कागजात तैयार कराने, कार्ड बनाने सरकारी योजनाओं का लाभ के बारे में बताया। शिविर में नरेंद्र सैनी, सुखदेव, कैलाशचंद्र, महिला कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष भागली सैनी सहित कई लोग शामिल हुए। पंस बीडीओ राजूराम सैनी शिविर प्रभारी ने भी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग को सराहा।