विधायक बाजिया को मातृशोक
खंडेला. विधायकबंशीधर बाजिया की माताजी एवं पूर्व राज्यमंत्री स्व. गोपालसिंह खंडेला की प|ी स्वरूपीदेवी (87) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका दाह संस्कार ग्राम तवीपल्या में किया गया। विधायक ने मुखाग्नि दी। उनके तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र है।
सीकर विधायक रतनलाल जलधारी, श्रीमाधोपुर विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा, नीमकाथाना विधायक प्रेमसिंह बाजौर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, धोद विधायक अनुसूचित जाति सेल के प्रदेशाध्यक्ष गोरधन वर्मा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुभाष महरिया, रामेश्वर रणवां, श्रीमाधोपुर प्रधान भींवाराम सैनी, उपप्रधान विजयसिंह लांपुवा, पूर्व प्रधान खंडेला शिवदयाल पालीवाल, श्रीमाधोपुर एसडीएम डॉ. नरेंद्र थोरी, खंडेला एसडीएम राजवीर चौधरी, तहसीलदार दयानंद रूयल, नायब तहसीलदार सुरेद्र सिंह,नागरमल गढ़वाल, दिनेश पारीक, पालिका ईओ सलीम खान सहित कई ग्रामीण शवयात्रा में शामिल हुए।
शुक्रवार को स्वरूपी देवी का निधन खंडेला स्थित विधायक आवास सोनगिरी बावड़ी पर हो गया था। विधायक के पैतृक गांव तवीपल्या में स्थित श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया