करणी माता मंदिर से छत्र चोरी
नेछवा. ग्रामकृपाराम की ढाणी में करणी माता मंदिर से मंगलवार रात को चोर चांदी के छत्र ले गए। पुजारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि सुबह मंदिर खोला तो गर्भगृह का कुंदा टूटा हुआ मिला। माता की मूर्ति पर लगे चांदी के 23 छत्र नहीं थे। पुजारी ने सरंपच कन्हैयालाल जोशी ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना स्थल से कोई सुराग नहीं मिल पाए हैं। सड़क फर्श होने के कारण पदचिह्नों का भी पता नहीं लग पाया है। चोर मुख्य दरवाजे की दीवार फांद कर मंदिर में पहुंचे और वहां गर्भगृह का कुंदा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुजारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कंडेक्टरोंको खराब ईटीएम से मिलेगी राहत
सीकर.रोडवेजकंडेक्टरों को जल्द ही खराब ईटीएम की समस्या से निजात मिल सकती है। सीकर आगार की ओर से ईटीएम खराब होने की सूचना रोडवेज एमडी को करने के बाद बुधवार को कंपनी के प्रतिनिधियों ने डिपो पहुंचकर ईटीएम के बारे में जानकारी ली। मुख्य प्रबंधक महावीर पारीक ने बताया कि कंडेक्टरों की ओर से ईटीएम की खराबी को लेकर हर दिन शिकायत रही थी। कई बार ईटीएम रास्ते में ही खराब हो जाती है। जिसकी वजह से टिकट बनाने में परेशानी होती है। वहीं लेखा-शाखा में कैश मिलान में भी समस्या हो जाती है। उल्लेखनीय है सीकर डिपो में अमूमन 30 से 40 फीसदी ईटीएम हर समय खराब रहती है।
सीकरने नीमकाथाना चौमूं की छात्राओं को हराया
नीमकाथाना.राजस्थानयूनिवर्सिटी अंतर महाविद्यालय खोखो प्रतियोगिता बुधवार को अरावली पीजी कॉलेज ग्राउंड पर शुरू हुई। ग्रामीण महिला कॉलेज सीकर ने अरावली पीजी कॉलेज नीमकाथाना को हराया। ग्रामीण कॉलेज सीकर की छात्राओं ने राजकीय कॉलेज चौमूं की छात्राओं को हराया। एक अन्य मैच में लक्ष्मी बधाला कॉलेज गोविंदगढ़ ने बगरू कॉलेज जयपुर को हराया। आयोजन सचिव आरएस बलवदा सेडूराम ने बताया कि शेष मैच गुरुवार को होंगे। सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले दोपहर बाद खेले जाएंगे।