पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

निजी बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर/गुढ़ागौड़जी. बजावारावतका के एक व्यक्ति ने एचडीएफसी बैंक सीकर के कलेक्शन मैनेजर सहित छह जनों के खिलाफ धोखाधड़ी से ट्रैक्टर हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जगरूप गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि उसने 2012 में उदयपुरवाटी के गौरव ट्रैक्टर कंपनी से ट्रैक्टर खरीदा था। इसकी कीमत छह लाख रुपए थी। दो लाख रुपए जगरूप ने दे दिए जबकि चार लाख रुपए का लोन कंपनी ने एचडीएफसी बैंक सीकर से करवाया था। कुछ किश्तें देने के बाद मार्च-2014 में जगरूप हैदराबाद चला गया इस कारण बाकी की किश्तें जमा नहीं करवा सका। 29 अप्रैल-2014 को कलेक्शन एग्जीक्यूटिव मैनेजर महेंद्रसिंह कलेक्शन मैनेजर रोहित नायर पांच अन्य लोगों के साथ आकर ट्रैक्टर ले गए।

जिलास्तरीयरोजगार मेला कल

सीकर.रोजगारविभाग की ओर से 19 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन में सुबह दस बजे जिलास्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। शिविर में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से युवाओं का साक्षात्कार कर रोजगार के लिए चयन किया जाएगा। रोजगार अधिकारी चेनसिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में आरएसडब्लूएम रींगस की ओर से मशीन ऑपरेटर कम लेबर पद पर आठवीं से 10 पास महिलाओं की भर्ती की जाएगी। शिविर में 500 युवाओं को आमंत्रण पत्र भिजवाए गए हैं।

साक्षरताजन चेतना रैली 26 से

सीकर.जिलेमें 26 सितंबर से साक्षरता जन चेतना रैली निकाली जाएगी। कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि अभियान के तहत 50 से अधिक आयुवर्ग के निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा है। जनचेतना रैली 26 सितम्बर को नीमकाथाना तहसील की नृसिंहपुरी पंचायत से शुरू की जाएगी।