स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया
जिलेमें स्वाइन फ्लू के संदिग्धों की बढ़ती संख्या को लेकर आयुर्वेद विभाग ने कई जगह शिविर लगाकर लोगों को स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया। साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाओं आयुर्वेद चिकित्सकों ने भी स्कूलों में बच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी और इससे बचाव के उपाय बताए।
नीमकाथाना.आयुर्वेदविभाग एवं पतंजलि आरोग्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संसद शहीद जेपी यादव पार्क में तीन दिवसीय आयुर्वेद शिविर शुरू हुआ। इस दौरान 1484 लोगों को स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया गया। इसमें महिलाओं बच्चों की तादाद अधिक रही। ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि समूचे ब्लॉक में विभाग की ओर से करीब 1922 लोगों को काढ़ा पिलाया जा चुका है। आयुर्वेद टीम के लोगों ने स्कूलों में स्वाइन फ्लू के बचाव की जानकारी दी। शिविर में डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. प्रकाश मिश्रा, श्रीराम कम्पा, ग्यारसी लाल पीयूष मिश्रा भी मौजूद रहे। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर दो दिन और लगाया जाएगा।
रींगस.सेंटलचिल्ड्रन एकेडमी उमावि की रासेयो इकाई के तत्वावधान में स्वयंसेवकों ने स्वाइन फ्लू बचाव के लिए विद्यार्थियों को दवा पिलाई तथा संगोष्ठी का आयोजन कर बचाव इलाज के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी के दौरान हौम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अजय सक्सेना ने स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी देते हुए इलाज की विधि बताई। कार्यक्रम अधिकारी आनंद शर्मा, प्रधानाचार्य कविता सक्सेना मंजू राठौड़ ने स्वयंसेवकों को संकल्प दिलवाया कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगे। इससे पहले विद्यार्थियों शिक्षकों को डॉ. सक्सेना ने दवा पिलाई।
रामगढ़शेखावाटी. रुइयागली में राधेश्याम आयुर्वेद सेवाश्रम के सौजन्य से वैद्य रामनिरंजन शर्मा के निर्देशन में स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। वैद्य रामनिरंजन शर्मा ने बताया कि इस काढ़े में विशेष आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग किया जाता है। इस अवसर पर सत्यनारायण काछवाल, गौरीशंकर शर्मा, राजेश गोस्वामी, विनोद कीर्तनिया, राधाकृष्ण सैनी, अमित खेड़वाल भरत शर्मा आिद मौजूद थे।
दांतारामगढ़.क्षेत्रके आयुर्वेदिक औषधालयों में स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया जा रहा है। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय दांता में 650 व्यक्तियों को काढ़ा पिलाया गया। गांव ढाणियों से आने वाले व्यक्तियों को भी निशुल्क काढ़ा वितरित किया गया। इस अभियान के लिए विशेष रूप से औषधि वितरण कक्ष की स्थापना की गई है। लालाराम विष्णु कुमार शर्मा कम्पाउंडर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले औषधालयों की समस्त सूचना औषधि वितरण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदिग्ध रोगियों को जांच के लिए जिला मुख्यालय रैफर किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। दांता ब्लॉक के अधीन औषधालय मंढ़ा सुरेरा में आदर्श महिला बाल विकास संस्थान में 450 छात्रों को काढ़ा पिलाया गया। डॉं. भागीरथ गढ़वाल चिकित्सा अधिकारी ने छात्रों को स्वाइन फ्लू से बचाव के बारे में जानकारी दी।
खंडेला.आयुर्वेदअस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा आयुर्वेद नर्सिंग के जिलाध्यक्ष छीतरमल सैनी आदि की टीम द्वारा राजकीय स्कूलों में जुकाम, खांसी से पीड़ित छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया स्वाइन फ्लू से बचाव, सावधानी एवं इलाज के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी सीपी शर्मा ने बताया कि ब्लॉक के सभी औषधालयों में औषधियां स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा सप्लाई किया गया।
खाटूश्यामजी.भारतीयएकता शक्ति मंच के नेतृत्व में राउमािव में स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में श्री श्याम अनमोल र| ट्रस्ट के डॉ. कृपाल सिंह राय द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू बीमारी के बारे मंे बताया गया। छात्रों को स्वाइन फ्लू की दवाई निशुल्क पिलाई गई। शिविर में प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद शर्मा के साथ ही विद्यालय के स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
अजीतगढ़.किशोरपुराके नोडल केंद्र राउप्रावि जाट का जोहड़ा मंे आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ. पंकज कुमार एवं मेल नर्स हरफूलसिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी ने रोग के लक्षणों की जानकारी दी।
लोसल.शेखावाटीइंटरनेशनल एकेडमी में स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ. दीपक शर्मा प्रमोद जाटोलिया ने छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। संस्थान निदेशक जितेंद्र रणवां ने बताया कि 500 विद्यार्थियों को दवा पिलाई।
रींगस. सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लूरोधी दवा पिलाई गई।
नीमकाथाना. संसद शहीद जेपी यादव पार्क में लगे शिविर में दवा पिलाते हुए।