- Hindi News
- संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला मैरिट सूची जारी
संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला मैरिट सूची जारी
श्रीमाधोपुर. शांतिकुंजहरिद्वार के तत्वावधान में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2014 की जिला मैरिट सूची जारी हुई है।
जिला संयोजक सीतासहाय ने बताया कि जिला मेरिट में कक्षा पांच वर्ग में सोनू मीणा खंडेला प्रथम, राहुल ठिकिया सीकर द्वितीय, बबलू वर्मा श्रीमाधोपुर तृतीय रैंक हासिल की। कक्षा छह वर्ग में ममता सैनी श्रीमाधोपुर प्रथम, सुहानी वर्मा सीकर द्वितीय संजय मोयल चौकड़ी खंडेला तृतीय रहे। कक्षा सात वर्ग में आदित्या सीकर प्रथम, रीतु सैनी चौकड़ी खंडेला द्वितीय विजयलक्ष्मी शेखावत लिसाड़िया तृतीय, कक्षा आठ वर्ग में सीकर के विदित प्रथम, कालियावास खंडेला की दीक्षा वर्मा द्वितीय, दिवराला के राकेश बुनकर तृतीय, कक्षा नौ वर्ग में नीमकाथाना की हिमांशी जांगिड़ प्रथम, सीकर की पूनम कुमावत द्वितीय श्रीमाधोपुर की मीना कुमार तृतीय, कक्षा 10 वर्ग में ढाबावाली के अभिषेक वर्मा, रींगस की प्रियंका जोशी द्वितीय तथा खंडेला विजेन्द्र सैनी तृतीय, कक्षा 11 वर्ग में कांवट की सीमा सैनी प्रथम, दिवराला की पूजा मीणा द्वितीय, सावित्री तृतीय, कक्षा 12 वर्ग में शिवसिंहपुरा सीकर की प्रतिभा प्रथम, आसपुरा श्रीमाधोपुर की पूजा कुमावत द्वितीय तथा कांवट की ललिता सैनी ने तृतीय रैंक प्राप्त की है।